सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 lakh received for supply of medicines, tender process became a challenge

Pilibhit News: दवाओं की आपूर्ति के लिए मिले 20 लाख, टेंडर प्रक्रिया बनी चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
20 lakh received for supply of medicines, tender process became a challenge
विज्ञापन
पीलीभीत। दवाओं की आपूर्ति के लिए शहर के ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को 20 लाख का बजट जारी हुआ है। मगर वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले जेम पोर्टल पर टेंडर करते हुए दवाओं की पूर्ति की प्रक्रिया पूरी करना व धनराशि का उपयोग करना मेडिकल कॉलेज के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि अब मात्र 20-25 दिन में टेंडर की योजना बनाते हुए कॉलेज दवाओं के लिए धन उपयोग का दावा कर रहा है।
Trending Videos


आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं की पूर्ति के लिए शासन से शनिवार को 20 लाख का बजट जारी हुआ। अब वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक दवाओं के बजट का उपयोग करना आयुर्वेदिक कॉलेज प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेम पोर्टल से टेंडर आमंत्रित करने के साथ तकनीकी बिड खोलना, निविदा की समय बद्धता का ध्यान रखना, एलवन, एलटू चयन कर कार्यकारी संस्था का चयन करने के लिए लगभग एक माह का समय लगता है। बजट लैप्स न हो जाएं, इसके लिए आयुर्वेदिक कॉलेज प्रबंधन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी है। आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुदीप सहाय बेदार ने बताया कि बजट शनिवार को ही जारी हुआ है। टेंडर प्रक्रिया के लिए समय कम मिला है। प्रबंधन बजट लैप्स से पहले दवा पूर्ति की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed