{"_id":"6a303f788d5dbe65930ccc5b","slug":"a-bullet-fired-while-cleaning-a-gun-passed-through-a-rice-millers-jaw-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161962-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंदूक की सफाई करते समय चली गोली राइस मिलर के जबड़े को पार कर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंदूक की सफाई करते समय चली गोली राइस मिलर के जबड़े को पार कर निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलसंडा। घर के अंदर लाइसेंसी बंदूक की सफाई करते समय अचानक चली गोली राइस मिलर के जबड़े को पार कर निकल गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। राइस मिलर को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नगर में गोला रोड निवासी राइस मिलर 40 वर्षीय सौरभ उर्फ सनी सोमवार को अपने कस्बा के वार्ड नंबर पांच स्थित घर पर थे। उनका बेटा व पत्नी मंदिर में पूजा में शामिल होने गए थे। घर पर देखरेख कर रहे एक कर्मी के अलावा 18 वर्षीय भांजा नमित था। सौरभ घर में बैठकर लाइसेंसी बंदूक की सफाई करने लगे।
परिजनों के अनुसार संभवता उन्हें बंदूक में कारतूस लोड होने की जानकारी नहीं लग सकी। सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली राइस मिलर के जबड़े को पार करते हुए निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन और कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। मिलर को खून से लथपथ देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें किसी तरह थाने के समीप एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। इसपर परिजन उन्हें बरेली में एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने भर्ती कर सर्जरी शुरू की है। जानकारी लगने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया बंदूक की सफाई करते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।