{"_id":"6a339ace59f0be98da07a002","slug":"demand-for-hanging-the-accused-hindu-organizations-stage-a-protest-in-pilibhit-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी देने की मांग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी देने की मांग, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 12:44 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में एक आठ साल की बालिका से दुष्कर्म की घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौहनिया चौराहे पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बालिका के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोपी मोहम्मद उमर को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में कठोर दंड ही अपराधियों में भय पैदा कर सकता है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।
पुलिस बल रहा तैनात
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।