सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth killed after being run over by a train at Bilgawan railway crossing in Pilibhit

Pilibhit News: बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। 
 

Youth killed after being run over by a train at Bilgawan railway crossing in Pilibhit
घटनास्थल पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत शहर से सटे बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा देखकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 



जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे टनकपुर से पीलीभीत की ओर आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस बिलगवां रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन चालक ने युवक को देखकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन दूरी कम होने के कारण हादसा टाला नहीं जा सका। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

40 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन 
घटना के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक मौके पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। आवश्यक कार्रवाई और शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed