{"_id":"6a32fbbbd55060292900bdbf","slug":"eight-people-injured-after-e-rickshaw-overturns-while-trying-to-avoid-a-motorcyclist-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162120-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अन्य दुर्घटना में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से दो घायल
पूरनपुर। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग और अन्य एक स्थान पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने पर दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
बाइक सवार को बचाने पर ई रिक्शा पलटने की घटना बुधवार शाम साढ़े छह बजे असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप हुई। हादसे में गांव जेठापुर के छोटे लाल (50), लालाराम की पत्नी चंद्रा देवी (45), धर्मपाल की पत्नी रामा देवी (30), राजेश्वर की पत्नी अनीता देवी (50), ऊषा देवी (60), लीलामती (75), शांती (50), लीलावती (70) साल घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। ई-रिक्शा सवार गांव पड़रिया से वापस अपने गांव जेठापुर लौट रहे थे। ई रिक्शा पलटने की दूसरी दुर्घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव नवदिया के समीप हुई। गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में खुटार थाना के गांव बेला के मुन्ना लाल (48), गांव के कमलेश की पुत्री सृष्टि (03) घायल हो गईं। दोनोंं घायलों को सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -