सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flour mill worker dies under suspicious circumstances; murder suspected.

Pilibhit News: फ्लोर मिल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Flour mill worker dies under suspicious circumstances; murder suspected.
विमलेश
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित संतोष फ्लोर मिल में कार्यरत एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मिल परिसर में जमीन पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

मृतक विमलेश शाहजहांपुर जिले के निगोही कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदापुर का निवासी था। वह पिछले करीब एक वर्ष से संतोष फ्लोर मिल में मजदूरी कर रहा था। मिल की ओर से उसे रहने के लिए बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक कमरा दिया गया था। मंगलवार रात लगभग 12 बजे काम खत्म करने के बाद विमलेश ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों से फोन पर बात की थी। उसने सबसे आखिर में अपने बड़े भाई विनोद से बात की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब दो बजे एक साथी कर्मचारी शौच के लिए उठा। उसने देखा कि विमलेश अपने कमरे में नहीं था। तलाश करने पर विमलेश मिल परिसर में जमीन पर पड़ा मिला। उसके चेहरे, सीने और पेट पर गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी कर्मचारी ने विमलेश को जमीन पर पड़ा देखकर शोर मचाया। अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मिल मालिक, ठेकेदार और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में युवक के छत से गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विनोद ने विमलेश की मौत को संदिग्ध बताया है। उन्होंने इसे हत्या की आशंका से जोड़ा है। विनोद का कहना है कि विमलेश पूरी तरह स्वस्थ था। उसने रात में सामान्य रूप से बातचीत भी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि घटना रात में हुई थी, तो उन्हें तुरंत सूचना नहीं दी गई। परिजनों को सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिली। विमलेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी मैंगलगंज क्षेत्र में तय हुई थी। विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं। हालांकि, अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना में देरी से कई संदेह पैदा होते हैं। संवाद


-----------------
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की पुलिस टीम जांच कर रही है।- दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed