{"_id":"69f7942332c7c96aaf0e316a","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-for-molestation-and-assault-on-a-tourist-bus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-158644-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टूरिस्ट बस में छेड़छाड़, मारपीट मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टूरिस्ट बस में छेड़छाड़, मारपीट मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पूरनपुर से जयपुर जा रही टूरिस्ट बस में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और महिला यात्रियों से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे हुई थी। पूरनपुर से जयपुर जा रही टूरिस्ट बस में जंगरौली आशा गांव के 17-18 लोग मजदूरी के लिए सवार हुए थे। रास्ते में बस परिचालक जहीर अली और यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित गांव पौटा कलां के पास बस रोक दी गई।
आरोप है कि बस रुकते ही चालक सरवर अली, परिचालक जहीर अहमद और उनके साथियों तालिब व लाला निवासी पौटा कलां सहित अन्य लोगों ने यात्रियों को बस से उतारकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी देवी और नंदकिशोर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों में नंदकुमार और दीपक भी शामिल हैं। पीड़ित बबलू पुत्र रोशनलाल ने आरोप लगाया कि सीट के विवाद की आड़ में बस स्टाफ के लोग महिलाओं से छेड़खानी करने लगे, इसका विरोध करने पर हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
यात्रियों का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को हिरासत में लिया। पीड़ित बबलू की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos