सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts to recruit Anganwadi workers for vacant posts in Bal Vatikas are being intensified.

Pilibhit News: बाल वाटिकाओं में रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की कवायद तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 04 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts to recruit Anganwadi workers for vacant posts in Bal Vatikas are being intensified.
विज्ञापन
पीलीभीत। बाल वाटिकाओं में रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की कवायद को तेज कर दिया गया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की तिथि तय की जाएगी। इसको लेकर शासन स्तर से पत्राचार किया जा रहा है।
Trending Videos

गर्भवती, धात्री और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। जिससे उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके। जिले में 1960 केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1820 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1479 सहायिकाओं की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जिले में करीब 140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 481 सहायिकाओं के पद खाली हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर से सहायिका पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 452 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति को पूरा कर लिया गया है। जबकि अभी 140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। विभागीय स्तर से शासन को पत्राचार किया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद इनकी नियुक्त कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। शासन स्तर पर पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed