सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after being hit by a train on the Tanakpur railway line.

Pilibhit News: टनकपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train on the Tanakpur railway line.
मृतक ओमप्रकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में टनकपुर रेल खंड पर रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में रेल लाइन पार करते समय हादसा होने की बात सामने आई है।
Trending Videos

न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पिपरिया आगरू निवासी ओम प्रकाश (24) पुत्र सतेंद्र कुमार रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव में रेलवे लाइन के पास स्थित देव स्थान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। राहगीरों के अनुसार, जब वह पिपरिया रेलवे फाटक के पास पहुंचा, इसी बीच रेललाइन को पार करते हुए ओम प्रकाश पीलीभीत टनकपुर रेलखंड से गुजर रही त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में ग्रामीण और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश बीमार चल रहे थे और वह घर से देव स्थान जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सतेंद्र मजदूरी कार्य के चलते खटीमा गए हुए थे। सूचना मिलने पर वह भी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि अचानक ट्रेन की चपेट में आने से हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed