फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accusation of making obscene remarks and a life-threatening attack on a social media creator.

Pilibhit News: सोशल मीडिया क्रिएटर पर अश्लील टिप्पणी और जानलेवा हमले का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accusation of making obscene remarks and a life-threatening attack on a social media creator.
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाली एक युवती ने कुछ स्थानीय लोगों पर अश्लील टिप्पणियां करने, विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा करती हैं। आरोप है कि उनके वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ स्थानीय लोगों ने लगातार अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। जब उसने इस तरह की टिप्पणियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और अपहरण करने की धमकी देनी शुरू कर दी। उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि छह जुलाई की सुबह करीब 11 बजे बच्चू ठाकुर नामक व्यक्ति ने उसे सम चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। आरोप है कि घटना के दौरान बच्चू ठाकुर के साथ विनोद, यश ठाकुर, आकाश शर्मा समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जो लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने उसे लव जिहाद जैसे मामलों में झूठा फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed