सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of providing jobs.

Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of providing jobs.
विज्ञापन
पूरनपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने के नामजद आरोपी खुटार थाना क्षेत्र के गांव बेला के नीलेश उर्फ अभय प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया।


सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान के विकास की ओर से खुटार थाना के गांव बेला निवासी नीलेश कुमार, मुन्ना लाल और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा कि उसके घर के सामने डेढ़ साल पहले किराये पर रहने वाली महिला के घर नीलेश का आना जाना था। नीलेश ने विकास विभाग में असिस्टेंट ऑफिसर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे और उसके साले के पुत्र आदेश और दोस्त करन रस्तोगी से 40-40 हजार रुपये लिए। इसके बाद कई बार नकद और विभिन्न खातों में यूपीआई से रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर भेज दिया। रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed