{"_id":"6a38352feb209ea6e1040994","slug":"construction-of-the-daga-and-kalinagar-bridges-halted-immediately-upon-the-release-of-water-into-the-canal-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162436-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में पानी छोड़ते ही थमा डगा और कलीनगर पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में पानी छोड़ते ही थमा डगा और कलीनगर पुल का निर्माण
विज्ञापन
कलीनगर पुल पर खड़ी मशीनें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर में दोबारा पानी छोड़े जाने के बाद डगा और कलीनगर पुल के निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। पिछले माह सेतु निगम की ओर से दोनों पुलों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। नहर बंद होने का लाभ उठाकर निर्माण एजेंसी ने करीब दस दिन तक काम करते हुए पुलों के एप्रोच मार्गों पर मिट्टी भराई का कार्य कराया, लेकिन मांग पर सिंचाई विभाग की ओर से नहर में पानी छोड़े जाने के बाद निर्माण कार्य फिलहाल ठप हो गया है। कलीनगर क्षेत्र में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर स्थित कलीनगर पुल और पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पर बने डगा पुल लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त थे। एक वर्ष से अधिक समय से दोनों पुलों पर यातायात बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के साथ ही दूरदराज के राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान की ओर से की गई पैरवी के बाद शासन ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया और सेतु निगम को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। डगा पुल का निर्माण 25.83 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पुल की लंबाई 74 मीटर निर्धारित की गई है। वहीं, कलीनगर पुल के निर्माण पर 27.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत करीब 54 करोड़ रुपये है।
पुलों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इधर, हरदोई ब्रांच नहर में पानी कम होने पर पिछले दिनों कार्य की रफ्तार बढ़ी थी। एप्रोच में मिट्टी पटान किया गया, इधर फिर नहर में पानी छोड़ दिया गया। इससे कार्य ठप हो गया है। मशीनें खड़ी हैं। हालांकि निर्माण सामग्री को तैयार करने की कवायद जारी है। एसडीओ अशीष निर्वाल ने बताया कि नियमानुसार कार्य पर अमल किया जा रहा है। संवाद