सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Expensive agricultural machinery will now be available on rent.

Pilibhit News: महंगे कृषि यंत्र अब किराये पर होंगे उपलब्ध

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Expensive agricultural machinery will now be available on rent.
सहकारी गन्ना समिति में खड़े कृ​षि यंत्र। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के छोटे एवं सीमांत गन्ना किसानों के लिए सहकारी गन्ना विकास समितियों पर आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से महंगे कृषि यंत्र खरीदने में असमर्थ किसानों को कम लागत में आधुनिक खेती अपनाने का अवसर मिल रहा है।

जनपद की सहकारी गन्ना विकास समितियां पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर और मझोला पर ट्रैक्टर, रैटून मैनेजमेंट डिवाइस (आरएमडी), एमबी प्लाऊ, छह और सात फुट के ट्रैश मल्चर व रिंग पिट डिगर जैसे कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध हैं। किसान इन यंत्रों को लेने के लिए संबंधित समिति के सचिव अथवा अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल पूरनपुर और बीसलपुर में भी कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अधिक किसानों को सुविधा मिल सके। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने बताया कि जनपद के 80 प्रतिशत से अधिक गन्ना किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं।
विज्ञापन

आर्थिक कारणों से उनके लिए महंगे कृषि यंत्र खरीदना संभव नहीं है। ऐसे किसानों को यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए विभाग किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन बढ़ता है। एमबी प्लाऊ से पौधा गन्ने की बेहतर पैदावार मिलती है, जबकि रैटून मैनेजमेंट डिवाइस से पेड़ी गन्ने की उपज में वृद्धि होती है। ट्रैश मल्चर के उपयोग से खेत में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं और मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed