सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for making a video of the rape of a minor girl viral.

Pilibhit News: बालिका से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making a video of the rape of a minor girl viral.
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने आरोपी युवक असलम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के मुताबिक पूछताछ में असलम ने बताया कि उसने दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के मकान में एक सुराख से चुपचाप वीडियो बनाया था।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में पिछले सप्ताह नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद उससे संबंधित एक वीडियो वायरल हो गया था। इससे पहले पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी गांव के उमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म प्रकरण से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी थी। शनिवार रात पीड़िता के पिता ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उमर के पड़ोसी युवक असलम ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


---
कई मामलों में वीडियो साझा करना कानूनी अपराध

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कई मामलों में वीडियो साझा करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। खासकर तब जबकि दुष्कर्म या उस जैसे संगीन मामले में किसी की पहचान उजागर हो रही हो या संवेदनशील सामग्री हो। ऐसे वीडियो पीड़ित और उसके परिवार की निजता को प्रभावित करते हैं। साथ ही समाज में भ्रम, तनाव और अफवाहों को बढ़ावा दे सकते हैं। सीओ का कहना है कि किसी भी विवादित और आपत्तिजनक वीडियो को आगे भेजने के बजाय उसकी सूचना संबंधित प्रशासन या पुलिस को देनी चाहिए। अन्यथा निजता हनन की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed