सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional classes will be held for students who are weak in the Nipun assessment.

Pilibhit News: निपुण एसेसमेंट में कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Additional classes will be held for students who are weak in the Nipun assessment.
विज्ञापन
पीलीभीत। निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित निपुण एसेसमेंट टेस्ट में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। जिससे उनकी शैक्षिक दक्षता में सुधार किया जा सके। इसके लिए अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के 1171 में से 374 विद्यालय निपुण मानकों पर ही खरे उतरे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की भाषा व गणितीय दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से निपुण एसेसमेंट टेस्ट आयोजित किया गया था। जारी परिणामों में जिले का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, जिसे शिक्षा विभाग की सतत मॉनिटरिंग और शैक्षिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार प्रदर्शन में अमरिया ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पूरनपुर, मरौरी, खेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर ब्लॉकों के विद्यालयों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि शिक्षकों के प्रशिक्षण, नियमित मूल्यांकन और विद्यालय स्तर पर संचालित नवाचारी गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता पर पड़ा है।
विज्ञापन

इस बीच निपुण एसेसमेंट सर्वे में कमजोर पाए गए विद्यार्थियों को लेकर भी विभाग गंभीर है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी कर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कराने को कहा है। विद्यालयों में शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें अलग से समय देकर भाषा एवं गणित विषयों में दक्ष बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed