{"_id":"69a72da78e9a6da53c07c1c4","slug":"allegation-40-lakh-rupees-were-snatched-from-the-villager-by-taking-out-a-loan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154838-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : कर्ज निकलवा कर ग्रामीण से हड़पे 40 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : कर्ज निकलवा कर ग्रामीण से हड़पे 40 लाख हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी सोमवती ने कुछ लोगों पर पति के बैंक खाते से 40 लाख रुपये ऋण निकलवाने एवं रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा गया कि मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के कुछ लोग उनके पति पंकज कश्यप को आए दिन घर से बुलाकर ले जाते थे। पति इस बारे में कुछ बताते नहीं थे। विगत 17 अक्तूबर 2025 को पति रामलीला मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में हादसे का शिकार हो गए। अगले दिन शक के आधार पर पति के बैंक खाते को चेक किया तो पता चला कि उनके नाम 40 लाख रुपये का कर्ज निकाला गया। आरोप है कि कर्ज निकलवाने वाले लोगों ने वह धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। उसके बाद पति का संदिग्ध परिस्थितियों में एक्सीडेंट हो गया। उसी समय कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को आदेश जारी किया।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजकुमार गंगवार, उनकी पत्नी सुषमा देवी, अजय कुमार ,गीता देवी और मोहल्ला बाजार कटरा निवासी प्रशांत कुमार को नामजद किया गया है। संवाद
Trending Videos