सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased vigilance in PTR on Holi, emphasis on surveillance

Pilibhit News: होली पर पीटीआर में बढ़ाई सतर्कता, निगरानी पर जोर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance in PTR on Holi, emphasis on surveillance
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर पीटीआर में लकड़ी कटान से लेकर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए डीएफओ ने रेंज अफसरों को निर्देश दिए किए हैं। जंगल से संवेदनशील क्षेत्रों में टीम अधिक नजर रखेगी।
Trending Videos

होली पर्व पर वन्यजीवों के शिकार और लकड़ी कटान की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है। शिकारी से जुड़े अपराधी भी इन दिनों में सक्रिय हो जाते हैं। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अफसरों ने निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। इसके लिए डीएफओ भरत कुमार डीके की ओर से रेंज अफसरों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया कि रेंज स्तर पर टीमें संयुक्त गश्त को और प्रभावी करेंगी। जंगल सीमा के साथ ही बीहड़ क्षेत्रों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही जंगल के संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए। पूर्व से वन अपराध से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगल क्षेत्रों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया कि गश्त में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पर्व के मद्देनजर वनकर्मियों की छुट्टी को भी निरस्त किया यगा। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इसपर प्रभावी अमल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed