सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of assault on members of another community over unloading garbage.

Pilibhit News: कूड़ा उतारने पर दूसरे समुदाय के लोगों पर पीटने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on members of another community over unloading garbage.
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर पालिका के वाहन चालक को कूड़ा डालने के विवाद पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पीटा गया। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने दूसरे संप्रदाय के आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मूझा के प्रधान समेत पांच नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू की है।

पूरनपुर के हबीबगंज गौटिया निवासी मोहित कुमार ने पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह नगर पालिका परिषद में कूड़ा वाहन चालक है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वह अपने वाहन में कूड़ा लेकर मुझा रोड पर स्थित एमआरएफ कूड़ा खाद प्लांट पर डालने जा रहा था। वहां पर पहले से ही छह-सात अज्ञात साथियों के साथ मूझा के प्रधान व फरीद, फरजान, वैजद, रियाजुद्दीन ने प्लांट पर कूड़ा डालने से मना किया। इसपर उनसे कहा कि कूड़ा पूर्व से ही पड़ता रहा है। इसी बात से क्षुब्ध होकर प्रधान व अन्य आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जाति सूचक से अपमानित करते हुए दोबारा कूड़ा डालने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लांत-घूंसों व डंडों से उसे पीटा। जिससे वह घायल हो गया। सीओ प्रतीत दहिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed