{"_id":"6a303ef0177604a26f018d01","slug":"amaria-won-the-match-by-defeating-udaipur-by-nine-runs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161964-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अमरिया ने उदयपुर को नौ रनों से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अमरिया ने उदयपुर को नौ रनों से हराकर जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को युवा क्रिकेट क्लब अमरिया और उदयपुर वैरियर के बीच लीग मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में युवा क्रिकेट क्लब अमरिया ने 9 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा क्रिकेट क्लब अमरिया ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम अमरिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12.1 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमरिया की ओर से मुजाहिद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, गोपेंद्र सिंह, विनय कुमार गुप्ता, पिंका सिंह, रफीकुल, नूरूल हसन खां, मुजस्सिम मलिक, सलमान, शीराज मलिक और मोहम्मद आरिफ समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --