{"_id":"6a38331c24fce62e61049ba5","slug":"asanas-make-life-easier-practice-yoga-regularly-to-stay-free-from-disease-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-162411-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आसन से जीवन आसान, नियमित करें योग बनेंगे निरोग....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आसन से जीवन आसान, नियमित करें योग बनेंगे निरोग....
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में योग करते राज्यमंत्री, मंडलायुक्त व डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धूप की किरणों के साथ रविवार सुबह जिले भर में जगह-जगह समूह में बैठकर लोगों ने योग आसन करते हुए ''करें योग रहे निरोग'' का संदेश दिया। शहर के गांधी स्टेडियम में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार व मंडलायुक्त की उपस्थिति में काफी संख्या में शहरवासी एकत्र हुए व सूर्य नमस्कार के साथ योगासन किए। 44 मिनट तक योग जानकार सीए संजय अग्रवाल ने लोगों को विभिन्न योगासन कराते हुए उसके लाभ बताए। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला अफसर मौजूद रहे।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में अलग-अलग संस्थानों में सुबह लोग एकत्र हुए। मुख्यतः शहर के गांधी स्टेडियम में सुबह सात बजे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पहुंचकर मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी व ग्राउंड के पंडाल में बैठे लोगों के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का योग संदेश सुना। इसके बाद शहर के योग जानकार सीए संजय अग्रवाल ने सूर्य नमस्कार के साथ बारी योगाभ्यास कराते हुए आसन कराए। महिला-पुरुष दो प्रशिक्षकों ने आसन को करने के तरीके लोगों को बताते हुए योग कराया।
लोगों ने भी पूरी व्याकुलता के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बालासन, भुजंगासन सहित अन्य आसन किया। योग 44 मिनट तक चलता रहा। इसके बाद ओम ध्वनि के साथ योगाभ्यास समाप्त किया गया। राज्यमंत्री ने संबोधन में नियम से योग को अपने जीवन में उतारने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यतः जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा, एडीएम प्रशून द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीएमओ बीसी पंत, डीओ डॉ. भारत ज्योति आदि मौजूद रहे। इसी तरह पुलिस लाइन में भी पुलिस अधीक्षक के साथ जवानों ने योगाभ्यास किया। संवाद
-- --
एसएसबी के जवानों ने किया योग
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय डीआईजी अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों, जवानों व परिजनों ने योगाभ्यास किया। डीआईजी ने योग को स्वस्थ, अनुशासित व तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।
-- --
डीएफओ ने योग के साथ प्रकृति से जुड़ने का दिया संदेश
शहर के ब्रह्मचारी घाट स्थित हर्बल गार्डन में जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी व पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक वानिकी व टाइगर रिजर्व से जुड़े योग प्रेमियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग के साथ प्रकृति से भी जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएफओ मनीष सिंह, प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी, डॉ. एचएस मिश्रा, एसडीओ रमेश चौहान मौजूद रहे। इस तरह सरकारी से लेकर निजी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
-- -- -- -
जगह-जगह योग शिविर में आम से खास लोग हुए शामिल
विशेषज्ञों ने बताए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लाभ
पीलीभीत। जिले में जगह जगह शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें आम से लेकर खास लोग तक शामिल रहे। इस दौरान विशेषज्ञों ने योगाभ्यास के लाभ भी बताए। बताया गया कि नियमित योग और प्राणायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही तनाव घटता है, जिससे व्यक्ति हमेशा निरोगी रह सकता है।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षकों की ओर से आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए प्रोटोकाल के अनुरूप योगाभ्यास कराया गया। इसमें प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एवं शिक्षाविदों के साथ आर्य समाज ,गायत्री परिवार, सेवा भारती आदि संगठनों के अनेक योग प्रेमियों ने सहभागिता की। पीसीयू के अध्यक्ष सुरेश गंगवार एवं पतंजलि परिवार के संरक्षक डॉ. पीडी सिंह, कॉलेज कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह आदि लोगों ने योग किया। समाधान विकास समिति कार्यालय पर पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अमित शर्मा ने योग का महत्व बताया। समिति अध्यक्षा उर्मिला देवी ने बताया कि योग रंग, जाति,भाषा, आयु, लिंग से परे है। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शिवांगी, आराध्या और छवि ने अच्छा प्रदर्शन किया।
मझोला। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह सहित सभी वार्डों के सम्मानित सदस्यों, नगर पंचायत कर्मचारियों एवं नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। नगर पंचायत के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ एवं अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विचार रखे। चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिशु मंदिर में संयुक्त रूप से कार्यक्रम योग प्रशिक्षक आलोक शर्मा के निर्देशन में कराया गया।
पूरनपुर। आरएसएस की योग शाखा की ओर से संजय गांधी पार्क में योग शिक्षक, प्रांत टोली के श्रीपाल शर्मा ने योग कराया। धर्म जागरण समन्वयक अंशू गुप्ता, मूलचंद सक्सेना आदि शामिल रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगाचार्य डॉ. धर्मपाल सिंह ने ताड़ासन, उत्कटासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम का अभ्यास कराया। विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, तहसीलदार आशीष गुप्ता, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, हर्ष गुप्ता, प्रबंधक हरी बल्लभ गुप्ता आदि ने भाग लिया। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, प्रबंधक हर्ष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुधा गुप्ता, प्रधानाचार्य सौरभ वाष्र्णेय आदि ने योग किया।
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया, केम स्कॉलर्स स्कूल, शक्तिपीठ, आर्य समाज भवन, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा, प्राथमिक विद्यालय डांडिया, बिहारी जी पब्लिक स्कूल, तहसील कार्यालय समेत आदि स्थानों पर साधकों ने योग व प्राणायाम किया। ब्लॉक कार्यालय के कार्यक्रम में विधायक विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
अमरिया। विकास खंड परिसर में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह रहे। इस दौरान एसडीएम मयंक गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह व सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अतुल पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक मेवा राम ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।
चुर्रा सकतपुर। स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मूसेली और क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी योग दिवस मनाया गया।
न्यूरिया। नगर पंचायत की ओर से जूनियर कन्या हाई स्कूल परिसर में योग शिविर लगाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इसमें नगर पंचायत चेयरमैन के पति एवं सभासद जुल्फिकार उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ लिपिक दया सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। थाना परिसर में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
बिलसंडा। थाना परिसर में एसओ जगदीप सिंह मलिक और अन्य पुलिसकर्मियों , गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला और कर्मचारी , गांव के प्रधान और सचिवों ने गांव के लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार की मौजूदगी में योग किया गया।