सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beam Collapses During Removal of House Roof Shuttering in Pilibhit

Budaun News: बीम और दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल, मकान का लेंटर खोलते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आंबेडकर कॉलोनी में नवनिर्मित मकान का लेंटर खोलते समय उसका बीम गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

Beam Collapses During Removal of House Roof Shuttering in Pilibhit
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कस्बा के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रम्पुरा रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी में मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे एक नवनिर्मित मकान का लेंटर खोलने के दौरान बीम व दीवार ढह गई। हादसे के दौरान वहां पर काम कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई।





आशंका जताई जा रही है कि बीम कमजोर रह गया होगा, इसी वजह से हादसा हो गया। बीम टूटते ही उससे जुड़ी एक छोटी पक्की दीवार भी ढह गई। बीम और दीवार के मलबे से दबकर वहां काम करने वाले मोहल्ला पटेल नगर निवासी मजदूर रामचंद्र लाल, बुद्धसेन व मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी बृजपाल कश्यप और गांव बौनी निवासी वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ, आजम ने रामचंद्र लाल (60) को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, तीनों घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पत्नी रेशम देवी , पुत्र सुखपाल, पुत्र वधू गुड़िया देवी और पौत्र हिमांशु रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
Trending Videos


मलबा सड़क पर गिरने के कारण यातायात हुआ बंद
मकान का बीम ओर दीवार ढहने के दौरान पूरा मलबा सड़क पर आ गया, इससे यातायात बंद हो गया। पुलिस ने सड़क से मलबा हटवाकर यातायात शुरू कराया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
 

हादसा होते ही लापता हो गया भवन मालिक
हादसा होने के बाद पुलिस और लोगों ने भवन स्वामी को तलाश किया लेकिन वह मौजूद नहीं मिले। लोग उनके मोबाइल नंबर पर फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मोहल्ले के लोग भवन मालिक का नाम बताने से भी कतराते रहे।

'जरूरी काम से आया हूं प्रयागराज'
भवन स्वामी ने फोन पर बताया कि वह एक जरूरी काम से प्रयागराज आए हुए हैं। वह बुधवार को बीसलपुर लौट आएंगे। इस हादसे में मृतक उनका करीबी रिश्तेदार था। उनकी मौत पर काफी दुखी हूं। 

तहसीलदार को सौंपी जांच
एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार हबीब उर रहमान को सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को बीमा योजना के तहत लाभ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed