सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider woman dies in collision with vehicle, husband injured

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies in collision with vehicle, husband injured
मृतका राजकुमारी फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। दियोरिया- पौटा मार्ग पर सोमवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में घायल महिला गांव भूड़ा सरैंदा निवासी राजकुमारी (39) की कुछ देर बाद मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए भेजा है।
Trending Videos

गांव भूडा सरैंदा निवासी महेश पाल रोजगार सेवक है। वह अपनी पत्नी राजकुमारी (39) के साथ रविवार की शाम दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना पट्टी स्थित अपनी मौसेरी बहन के घर एक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब दंपती बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान दियोरिया- बरखेड़ा मार्ग पर मूसेपुर कलां के पास पुल पार करते समय सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर दंपती सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। महेश कुमार के दाहिने पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह चलाती थीं राजकुमारी
मृतका राजकुमारी गांव में स्वयं सहायता समूह चलाती थीं। वह सरकारी राशन की दुकान का कार्य देखती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के दस वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने पर दंपती अपना पूरा समय गांव की सेवा में लगाते थे। राजकुमारी की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed