{"_id":"6a1de98d9b14fa2d5f0738fd","slug":"two-sides-clashed-over-a-feud-and-three-people-were-injured-in-the-firing-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160884-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीओ ने फोर्स के साथ पहुंचकर परखी स्थिति, आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुल्तानपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार शाम झड़प हो गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों को छर्रे लगे। घायलों की चोटें सतही बताई गई हैं। पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रतीक दहिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा।
गांव नवदिया सुल्तानपुर निवासी कुलवीर सिंह और सुखचैन सिंह पड़ोसी हैं। करीब पांच-छह दिन पहले कुलवीर सिंह के भतीजे अंशप्रीत सिंह व उनकी बहन के पुत्र मनरूप सिंह निवासी ग्राम बरी बरा, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर की सुखचैन सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह के साथ पूरनपुर कस्बे में कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
सोमवार शाम दोनों पक्षों के कई लोग अपने-अपने घरों पर एकत्र थे। इसी दौरान करीब पांच बजे दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई। इसमें कुलवीर सिंह पक्ष के सतेंद्रपाल सिंह, सुखदेव सिंह और दलजीत सिंह को छर्रे लगे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गजरौला, घुंघचाई और पूरनपुर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस के अनुसारए तीनों घायलों की चोटें सतही हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने सुखचैन सिंह पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन गाड़ियों को सीज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos