{"_id":"6a05993354efd942fe015c24","slug":"bjp-mahila-morcha-stages-protest-against-sp-mp-in-pilibhit-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सपा सांसद के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सदस्यता रद्द किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सपा सांसद के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सदस्यता रद्द किए जाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के एक विवादित बयान से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। सपा सांसद के विवादित बयान के विरोध में पीलीभीत में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पीलीभीत कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की। 'प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
Trending Videos
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आधी आबादी के सम्मान और सुरक्षा के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध अमर्यादित भाषा समाजवादी पार्टी की संकीर्ण एवं ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अशोभनीय भाषा अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुप्पी भी उनकी मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सांसद द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा को बताया महिला विरोधी
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली सपा का महिला विरोधी चरित्र एक बार फिर सामने आया है। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध जैसे हालातों से जूझ रहा है, तब भारत में शांति और स्थिरता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। ऐसे में उनके विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा, जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, डॉ. अनुरीता सक्सेना, रजनी वर्मा, पुष्पा उपाध्याय, अनीता जोशी, स्वाति यादव, जसवीर कौर, प्रेमलता गौतम, रत्ना शुक्ला, सुनीता सिंह एवं ममता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहीं।