{"_id":"6a04e5c972da4a906b0bf35d","slug":"officers-are-constructing-overhead-tanks-at-20-locations-with-weak-soil-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159379-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कमजोर मिट्टी वाले 20 स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनवा रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कमजोर मिट्टी वाले 20 स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनवा रहे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक जलापूर्ति पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ओवरहेड टैंक के निर्माण से पहले मिट्टी की जांच कराई गई। जांच में 20 परियोजना स्थलों की मिट्टी कमजोर पाई गई। सभी स्थान आकांक्षी ब्लॉक के गांव के हैं। मिट्टी कमजोर होने के बावजूद विभागीय अफसरों ने उन्हीं स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू करा दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी जगह ओवरहेड टैंक निर्माण से पहले पीलिंग कराई गई है।
जल निगम ग्रामीण की ओर से जिले में 484 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक का निर्माण का कार्य पिछले कुछ सालों से कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंक निर्माण से पहले जल निगम की ओर से एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) के सहयोग से मिट्टी परीक्षण का कार्य कराया गया। इनमें पूरनपुर ब्लॉक के गांव प्रसादपुर, घुंघचाई, पत्ताबोझी, खीरी नौबरामद, दयालपुर, तकिया दीनारपुर, नगरिया कुराड़ कलां, बहरूव, अभईपुर माधोपुर, मटैया लालपुर, कल्याणपुर, मैनी गुलरिया, सपा, कबीरगंज, कल्याणपुर. करेली, राणा प्रताप नगर, बंगला उर्फ मित्रसेन,शाहगढ़, बिहारीपुर जि. टौरिया, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज समेत बीस गांवों की एनएबीएल परीक्षण की रिपोर्ट में मिट्टी कमजोर पाई गई। हालांकि सभी स्थानों पर 15-20 के बोर करते हुए पीलिंग का कार्य किया गया है। विभागीय दावा है कि अब इन स्थानों पर ओवरहेड टैंक सुरक्षित रहेंगे। पीलिंग का कार्य नहीं कराने पर ओवरहेड टैंक को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। संवाद
-- -
वर्जन
सभी स्थानों को चिह्नित कर लगातार पीलिंग का कार्य चला है। अभी टाटरगंज में कार्य शेष है। उसके बाद ही टंकी का निर्माण शुरू हो रहा है।
-मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
Trending Videos