{"_id":"6a04e5ee9f967bb6ad04719d","slug":"the-body-of-a-revenue-clerk-was-found-in-the-tehsils-residential-colony-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159390-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तहसील की आवासीय कॉलोनी में मिला राजस्व लिपिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तहसील की आवासीय कॉलोनी में मिला राजस्व लिपिक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील में तैनात राजस्व लिपिक पुनीत कुमार (40) का शव बुधवार को तहसील की ही आवासीय कॉलोनी में बने कमरे में मिला। शव कमरे में पड़ी चरपाई पर पड़ा था। जूते उतरे थे और शरीर पर कपड़े थे।
शहर के संजय रॉयल पार्क निवासी पुनीत कुमार करीब पांच साल से कलीनगर तहसील में राजस्व लिपिक के पद पर तैनात थे। लंबे समय तक वह एसडीएम के स्टेनो के रूप में कार्य करते रहे। हालांकि वर्तमान में वह माल बाबू के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात को वह कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर पत्नी बबीता ने रात के समय फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे फोन बंद बताने पर पत्नी चिंतित हुई और तहसील कर्मियों से संपर्क किया। इस पर यह बात सामने आई कि पुनीत कार्यालय नहीं आए। पत्नी से मिली जानकारी के बाद मामला एसडीएम के संज्ञान में लाया गया और तलाश शुरू कराई गई।
एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि जानकारी पर जब कर्मचारी को आवासीय क्षेत्र में भेजा तो वह कमरे में पड़ी चारपाई पर पुनीत को लेटा हुआ समझकर वापस आ गया। कुछ देर बाद फिर जाकर देखा तो शरीर में हलचल नहीं थी। शरीर पर पेंट-शर्ट और मोजे थे। जूते नीचे रखे हुए मिले। जीवित होने की उम्मीद में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। पुनीत के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं मिले। लेटे हुए अवस्था में शव पाया गया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
-- -
देर होने पर तहसील के आवासीय क्षेत्र में रुक जाते थे पुनीत
एसडीएम के अनुसार, वैसे तो पुनीत शहर से ही कार्यालय आते-जाते थे, लेकिन यदाकदा देर होने की स्थिति में वह तहसील के ही आवासीय क्षेत्र में रुक जाते थे। जिस कमरे में पुनीत का शव मिला। वह सप्लाई विभाग के नाम आवंटित बताया जाता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पुनीत शराब का अधिक सेवन करते थे।
Trending Videos