{"_id":"6a32fb014f80891f750aa0ad","slug":"body-of-intermediate-student-found-hanging-from-a-noose-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162070-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फंदे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फंदे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव जादोंपुर पट्टी के घटना स्थल पर जमा भीड़ स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जादोपुर पट्टी में बुधवार सुबह इंटरमीडिएट की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
गांव निवासी रामचंद्र शर्मा की 17 वर्षीय पुत्री वर्षा निकट के गांव रम्बोझा में स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार को तड़के छात्रा परिजन को बताए बगैर घर से निकल गई। परिवार के लोग उस समय सो रहे थे। काफी देर बाद जब परिजन जागे, तब उन्होंने वर्षा को घर से गायब पाया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। उधर, गांव के कुछ लोग जब पैनिया मार्ग पर टहलने गए तो उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब के निकट जामुन के पेड़ पर फंदे से एक किशोरी का शव लटका हुआ देखा। शव चुनरी के फंदे से लटका हुआ था। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। इसी दौरान लापता छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त वर्षा के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन ने भी लिखित तौर पर आत्महत्या की बात कही, लेकिन वे इसका कोई कारण नहीं बता सके। इस संबंध में सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संवाद