{"_id":"6a4b998028e472e0360ff013","slug":"buffalo-dies-of-electrocution-electricity-corporation-accused-of-negligence-in-pilibhit-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: करंट से दुधारू भैंस की मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: करंट से दुधारू भैंस की मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग
Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
सार
बरखेड़ा के मुसरहा गांव में बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक बनबारी लाल को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली निगम की लापरवाही के चलते एक पशुपालक का भारी नुकसान हो गया है। गांव के सार्वजनिक देवस्थान के पास लगे बिजली के पोल में अर्थिंग तार से उतरे करंट की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
पशुपालक बनबारी लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी भैंस को चराने के लिए बेटी के साथ ले जा रहे थे। जैसे ही भैंस देवस्थान के पास स्थित पोल के समीप पहुंची, वह पोल से सटे अर्थिंग तार के संपर्क में आ गई। करंट के तेज झटके से भैंस तड़पने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। ममता ने भैस को तड़पता देख रस्सी को छोड़कर खुद को बचा लिया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद बिजली कर्मचारियों को फोन पर हादसे की सूचना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन
पुरानी शिकायतों को निगम ने किया नजरअंदाज
ग्रामीणों का आरोप है कि इस खंभे में पिछले छह महीने से करंट उतरने की समस्या बनी हुई है, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन निगम के अफसरों ने सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि चार महीने पहले इसी खंभे के पास खेल रहा 6 वर्षीय बच्चा भी करंट की चपेट में आने से बाल-बालबचा था। बावजूद इसके निगम ने कोई ठोस सुधार नहीं किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली विभाग ने पहले ही चेतावनी को गंभीरता से लिया होता, तो यह हादसा नहीं होता। भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पशुपालक बनबारी लाल को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।