पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two rail services launched from Pilibhit Railway Station

UP News: टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन शुरू, पीलीभीत और तराई के लोगों का सफर हुआ आसान

Mon, 06 Jul 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दो नई रेल सेवाओं का शुभारंभ किया गया। रेल मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से इन्हें शुरू किया। टनकपुर-पीलीभीत सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक बढ़ाया गया है। इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। टनकपुर से नांदेड़ के लिए भी नई रेल सेवा शुरू हुई है। 

विज्ञापन
Two rail services launched from Pilibhit Railway Station
पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर हुआ कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जनपद के लोगों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्रालय की ओर से दो महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन के शाहजहांपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया। इसके साथ ही टनकपुर से नांदेड़ के लिए नई रेल सेवा का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन




कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि टनकपुर–पीलीभीत पैसेंजर गाड़ी का शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार होने से पीलीभीत, टनकपुर, शाहजहांपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों की यात्रा अधिक सुगम होगी तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिख समाज में दिखा विशेष उत्साह
टनकपुर से नांदेड़ के लिए नई रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि अब महाराष्ट्र स्थित तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आसान हो जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं का विस्तार कर रही है। नई रेल सेवाओं और मार्ग विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। रेलवे अधिकारियों ने नई ट्रेनों के संचालन और समय-सारिणी की जानकारी यात्रियों को दी। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने नई रेल सेवाओं का स्वागत करते हुए इसे जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed