{"_id":"6a38341bad7f4e25690d4c07","slug":"bus-operations-between-jahanabad-and-bareilly-suspended-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162262-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहानाबाद-बरेली के बीच बस का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहानाबाद-बरेली के बीच बस का संचालन बंद
विज्ञापन
तारिक फरीद खान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद-बरेली के बीच संचालित बसों का संचालन बंद होने से यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि क्षेत्रीय लोगों की ओर से लगातार इस मार्ग पर बस संचालन को लेकर अफसरों से मांग की जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अफसरों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
परिवहन निगम के अफसरों की ओर से लंबे मार्गों पर बस संचालन को लेकर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय मार्गों पर बसों के संचालन को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिले के सभी स्थानीय मार्गों पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं।
जहानाबाद से बरेली के एक बस का संचालन किया जा रहा था। ठीक-ठाक यात्री मिलने के बाद यहां पर एक और बस संचालित कर दी। कुछ समय तक इन दोनों बसों का संचालन ठीक तरीके से किया गया, लेकिन कुछ समय बाद अपने दोनों बसों का संचालन बंद कर दिया गया, जबकि जहानाबाद क्षेत्र के काफी संख्या में व्यापारी सामान की खरीद के लिए रोजाना बरेली की दौड़ लगाते हैं। बस का संचालन बंद होने से अब उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद