सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case registered against four accused caught performing exorcism rituals.

Pilibhit News: झाड़फूंक करते पकड़े गए चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four accused caught performing exorcism rituals.
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव में तीन दिन पूर्व झाड़फूंक करने पहुंचे चार आरोपियों को ग्रामीणों की ओर से पकड़ने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी एक महिला पर गांव की एक विवाहिता को संतान प्राप्ति का झांसा देकर संदिग्ध पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगाया गया है।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा फकीरे निवासी अरुण कुमार ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 जून की सुबह करीब नौ बजे लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पलिया बड़तेर निवासी विट्टो पत्नी विनोद उसके घर पहुंची थी। इस दौरान घर पर मौजूद उसकी 25 वर्षीय विवाहित बहन से महिला ने संतान प्राप्ति की दवा देने की बात कही। झांसे में आकर उसकी बहन दवा लेने के लिए तैयार हो गई। आरोप है कि महिला उसकी बहन को घर के एक कमरे में ले गई और वहां उसे कोई संदिग्ध वस्तु खिला दी। साथ ही कमरे में मौजूद अन्य लोगों को बाहर कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों को जानकारी मिली कि महिला गांव में घूमकर अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अन्य लोगों के नाम बताते हुए उन्हें मौके पर बुलाया। इनमें विनोद कुमार निवासी पलिया थाना खीरी, मोहम्मद अली निवासी कस्बा एवं थाना मितौली, लखीमपुर खीरी व आशीष सक्सेना निवासी परधुनी थाना सीबीगंज, जनपद बरेली मौके पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed