{"_id":"69f7923e4e709d9cca0de13f","slug":"clouds-gathered-with-strong-winds-and-light-rain-occurred-in-majhola-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-158673-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेज हवा के साथ उमड़े बादल मझोला में हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेज हवा के साथ उमड़े बादल मझोला में हुई हल्की बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में तेज हवा चलने के साथ ही बादल उमड़ते रहे। इस दौरान सुबह के समय मझोला क्षेत्र में हल्की बारिश हो गई। मौसम विभाग की ओर से सोमवार व मंगलवार को भी बादल उमड़ने के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। साथ ही तेज हवा भी चल पड़ी। पूरे दिन बादल आते जाते रहे। बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। ऐसे में मौसम सुहाना रहा।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 22.1 एवं अधिकतम 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. ढाका के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ उठा है। इसके प्रभाव से ही तेज हवा के साथ बादल उमड़ रहे। यह स्थिति सोमवार व मंगलवार को भी रहेगी।
आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हवा की गति 25 से 28 किमी प्रति घंटे रही।
25 मिनट तक होती रही बारिश : मझोला। क्षेत्र में रविवार तड़के चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा चलने लगी। इस दौरान हल्की बारिश का सिलसिला करीब 25 मिनट तक जारी रहा। तेज हवा से आम की तैयार होती फसल को हल्का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, रिमझिम से नुकसान की आशंका कम है।
खेतों में गेहूं की कटाई के बाद जोताई से पहले जिस नमी की आवश्यकता होती है, उसे इस बारिश ने काफी हद तक पूरी कर दी। वहीं, दोपहर तक तेज धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद उमस बढ़ गई।
Trending Videos