सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clue to the accused found via the motorcycle; police are conducting raids to make the arrest.

Pilibhit News: बाइक के जरिये आरोपी का लगा सुराग, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Clue to the accused found via the motorcycle; police are conducting raids to make the arrest.
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एकता नगर कॉलोनी में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के मामले में पुलिस बरामद बाइक के जरिये उसके मालिक तक पहुंची। इस दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले हैं।

शहर के एकता नगर कॉलोनी की रहने वाली अविनाश कौर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी दुकान से वापस घर जा रही थीं। इसी दौरान कॉलोनी में जाते समय हेलमेट सवार बाइक चालक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा। महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश का हेलमेट पकड़कर उसको बाइक से गिरा दिया था। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बाइक के बारे में जानकारी की तो बाइक बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक की निकली। पुलिस पूछताछ में बाइक स्वामी ने बताया कि उसने अपनी बाइक एक परिचित को मांगने पर दी थी। जो बरखेड़ा के करीब का ही बताया जा रहा है। उसने बताया कि वह शाहजहांपुर में एक स्थान पर कार्य करता है और ट्रेन से रोजाना आता-जाता है। पुलिस की जांच में बाइक ले जाने वाले उसके परिचित व्यक्ति की ओर से ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। वहीं घटना के बाद से आरोपी अपने घर से भागा हुआ है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद बाइक के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed