Pilibhit News: करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, खंभे से सड़क पर गिरा, आधे घंटे तक तड़पता रहा
पीलीभीत में मंगलवार को संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। वह कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह खंभे से गिर गया। बताया जा रहा है कि लाइनमैन आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का फॉल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन विजय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
मदीना शाह निवासी विजय बिजली के खंभे पर काम कर रहे थे। अचानक बिजली का करंट आने से वह खंभे से नीचे सड़क पर गिर गए। साथी कर्मचारियों के अनुसार, विजय करीब आधा घंटा तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया था। साथी कर्मचारियों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी सहायता नहीं की।
काफी देर बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद सूचना के मिलते ही परिजन और साथी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सुरक्षा मानकों पर सवाल
एक साथी कर्मचारी ने बताया कि विजय ने सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक बिजली आने से यह हादसा हुआ। इस घटना ने संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विजय की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया।