सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   no direct road to reach the cremation ground people carry bodies through the canal water

Pilibhit News: श्मशान घाट तक पहुंचने का नहीं सीधा मार्ग, नहर के पानी से होकर शव ले जाते हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
no direct road to reach the cremation ground people carry bodies through the canal water
नहर के पानी से होकर अर्थी ले जाते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए कोई सीधा मार्ग नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए छोटी नहर के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे मृतकों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं। सोमवार को गांव निवासी कोमिल की मृत्यु के बाद यह समस्या फिर सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाते समय परिजनों और ग्रामीणों को छोटी नहर के पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को शव के अंतिम संस्कार के समय ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed