{"_id":"69ae193731ad08b428007ba7","slug":"delhi-lakhimpur-bus-overturns-in-ditch-injuring-over-15-passengers-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, मच गई चीख-पुकार; 15 से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, मच गई चीख-पुकार; 15 से अधिक यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। तीनों यात्रियों के पैरों में गंभीर चोट आई है।
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली से लखीमपुर जा रही बस पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार होने के कारण बस काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बस में सवार लखीमपुर और बहराइच जिले के 15 से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
निजी स्लीपर बस लखीमपुर और बहराइच जिले के अलग-अलग स्थानों के 35 से 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गांव कैंच के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कुछ यात्री बस से बाहर आए और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री बोले- नशे में था चालक
हादसे में पारुल (25) पत्नी दीपक निवासी बहराइच, बानो (50) पत्नी तस्सुन बहराइच, चार वर्षीय दृष्टि पुत्री दुखहरण, नेपाल निवासी लक्ष्मी, लखीमपुर खीरी निवासी सनी ( 18) , अजय पुत्र जय भगवान आदि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यात्रियों ने चालक के नशे में होने की बात कही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन