सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a craze for Dhurandhar kurta in the market, demand for Rajasthani kurta is also high.

Pilibhit News: बाजार में धुरंधर के कुर्ते का क्रेज, राजस्थानी कुर्ते की मांग भी अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
There is a craze for Dhurandhar kurta in the market, demand for Rajasthani kurta is also high.
web -
विज्ञापन
पीलीभीत। ईद को लेकर शहर का बाजार गुलजार हो गया है। कपड़ों की खरीद तेज हो गई है। इस बार युवाओं में हाल ही में आई धुरंधर फिल्म के अभिनेता अक्षय खन्ना और रणबीर सिंह के पठानी कुर्ता-पजामा की मांग सबसे ज्यादा है। दुकानों पर चढ़ते ही लड़के धुरंधर वाले कुर्ता-पजामा की मांग कर रहे हैं। राजस्थानी कुर्ते की मांग भी अधिक है।
Trending Videos


शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने बताया कि होली की खरीदारी समाप्त होते ही बाजार में ईद का उत्साह दिखने लगा है। युवाओं ने कपड़े खरीदना शुरू कर दिए है। कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों तरह-तरह के कुर्ता-पजामा उपलब्ध हैं। इनमें धुरंधर स्टाइल का कुर्ता-पजामा की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का कहना है कि ट्रेंड वाला काले रंग का कुर्ता अधिक खरीदा जा रहा है। इसके अलावा राजस्थानी, सिल्क, कॉटन आदि के कपड़े में नए डिजाइन के कुर्ता-पजामा पसंद किए जा रहे हैं। सफेद, क्रीम, आसमानी, फिरोजी रंग के कुर्ते भी बाजार में हैं। जैसे-जैसे ईद नजदीक आएगी, बाजार की रौनक और बढ़ेगी। धुरंधर वाले कुर्ता-पजामे का दाम 800 से 2200 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed