{"_id":"699f5e06ae3cd7eefb07fbf0","slug":"direct-bus-will-be-available-from-kareli-to-delhi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154468-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: करेली से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: करेली से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी बस
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के करेली थाना क्षेत्र के लोगों को अब दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। डिपो के अफसरों की ओर से इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय डिपो से 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण पीलीभीत-दिल्ली के बीच बसों का संचालन अधिक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं, स्थानीय मार्गाें से भी दिल्ली जाने का मार्ग लोगों के लिए आसान हो सके। इसके लिए अफसरों की ओर से नई मार्गों से होते हुए दिल्ली बस संचालन कराया जा रहा है। बीसलपुर के करेली थाना क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से रोडवेज बस संचालन की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब विभागीय स्तर से करेली-दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन शुरू किया गया।
यह बस सुबह नौ बजे पीलीभीत डिपो से चलकर करेली पहुंचेगी। इसके बाद इस बस को करेली से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, वापसी में यह बस दिल्ली-बरेली होते हुए पीलीभीत पहुंचेगी।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि करेली से दिल्ली के लिए नई बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसका संचालन कराया जाएगा। संवाद
Trending Videos