{"_id":"69a0152215d02b8b4e094112","slug":"purnagiri-delhi-jan-shatabdi-train-starts-halting-at-majhola-station-in-pilibhit-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी का मझोला स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी का मझोला स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के मझोला क्षेत्र से अब दिल्ली का सफर आसान हो गया है। पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव बृहस्पतिवार से मझोला स्टेशन पर शुरू हो गया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड के मझोला रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले के सांसद जितिन प्रसाद ने दोपहर करीब 12:10 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। इस मौके पर रेलवे के अफसर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending Videos
मझोला स्टेशन पर पूर्णागिरी-दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने भी इस संबंध में कुछ माह पूर्व रेल मंत्री से मुलाकात की थी। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने यात्रियों की समस्याओं को देख प्रयास किया। उनके प्रयासों से ही ट्रेन के आधिकारिक ठहराव की की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: होली पर भैंसागाड़ी पर निकलेंगे 'लाट साहब', जुलूस में हुड़दंग रोकने को पुलिस ने बनाया खास प्लान
बृहस्पतिवार को मझोला स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के ठहराव से मझोला क्षेत्र सीधे दिल्ली से जुड़ गया। इससे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। व्यापारी दिल्ली जाकर सामान की खरीद फरोख्त कर समय से वापसी कर सकेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
