फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District hospital reopens after two days; chaos prevails.

Pilibhit News: दो दिन बाद खुला जिला अस्पताल, हावी रहीं अव्यवस्थाएं

Tue, 18 Aug 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
District hospital reopens after two days; chaos prevails.
दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
पीलीभीत। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। इसके बाद जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों को धक्का-मुक्की के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर से अधूरी दवाएं मिलने के कारण कई मरीज बिना दवा के लिए लौटते देखे गए। अल्ट्रासाउंड केंद्र से भी कई मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस व रविवार को जिला अस्पताल में अवकाश रहा। सोमवार सुबह जिला अस्पताल खुलते ही आठ बजे से ही परामर्श के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। मौसम के बदलाव के चलते ज्यादातर मेडिसिन विभाग में मरीज देखे गए। विभाग के ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार परामर्श के इंतजार में लगी देखी।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के चिकित्सक ने बताया ज्यादातर मरीज मौसम में बदलाव को लेकर खराब खानपान से हो रही दिक्कतों के चलते पेट दर्द, ऐंठन, वायरल फीवर के देखे जा रहे हैं। कुछ मरीजों को चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ के चलते पहले आए मरीजों की ही जांचें हो पाईं, जबकि कई मरीज बिना जांच के वापस लौटते देखे गए। इधर, चिकित्सकों द्वारा पर्चे पर लिखी दवाएं भी दवा काउंटर पर आधी-अधूरी ही मिलीं। दूरदराज से निशुल्क इलाज के लिए आए लोगों को दवाएं पूरी खरीदने के लिए निजी मेडिकल स्टोरों की ओर रुख करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------

अभी नहीं शुरू हो पाई अस्पताल की लिफ्ट

पिछले दो-तीन दिन पहले खराब हुई 200 बेड के नए जिला अस्पताल भवन की लिफ्ट सोमवार को भी शुरू नहीं हो पाई। दोनों की लिफ्टों का सोमवार को भी संचालन नहीं होने के चलते मरीजों को सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल तक परामर्श के लिए जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सर्जरी विभाग के मरीजों की देखने को मिली। हालांकि जिम्मेदारों ने दावा किया कि दो दिन में लिफ्टों का संचालन पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।

-------
मरीजों ने बताई अपनी पीड़ा

जिला अस्पताल में एलर्जी को लेकर 60 किलोमीटर दूर से आना हुआ। चिकित्सक ने एक ही ट्यूब लिखा, वो भी दवा काउंटर पर नहीं है, कहकर हटा दिया। अब बाहर से खरीदना पड़ेगा। - कार्तिक गुप्ता


--

पेट में लगातार दर्द ऐंठन की शिकायत पर जिला अस्पताल आना हुआ, लेकिन जांच जब तक चिकित्सक ने लिखी, जांच केंद्र पर जांचें बंद हो गईं। कल फिर कराने आना होगा। - दिनेश कुमार
--------
दो दिन बाद अस्पताल खुला है। इसलिए भीड़ अधिक है। हालांकि सभी मरीजों को परामर्श व जांच सुविधा मिल रही है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. एसपी सिंह, अधीक्षक, जिला अस्पताल

दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed