{"_id":"6a836260e5982c9b3b0aec34","slug":"farmer-injured-in-crocodile-attack-while-crossing-a-drain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166749-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाला पार कर रहा किसान मगरमच्छ के हमले से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाला पार कर रहा किसान मगरमच्छ के हमले से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। खेत पर जाने के दौरान नाला पार करते समय किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर करने पर मगरमच्छ किसान को छोड़कर पानी में चला गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया कॉलोनी के पास सोमवार सुबह डबरी का नाला पार करते समय मगरमच्छ ने किसान प्रदीप मदक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किसान का एक पैर जबड़े में दबाकर उसे गहरे पानी में खींचने की कोशिश की। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ किसान को छोड़कर पानी के अंदर घुस गया। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन दरोगा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद टीम को अलर्ट किया गया है। मौके मिलते ही सही स्थिति के आधार पर मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा। क्षेत्रीय लोगों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी गई है।
विज्ञापन
भरत कुमार डीके, डीएफओ, सामाजिक वानिकी