{"_id":"6a836278cc0a9ff11f00191b","slug":"roadways-buses-will-now-stop-for-passengers-even-where-there-is-no-designated-stop-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-166746-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब स्टॉपेज न होने पर भी यात्रियों के लिए रुकेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब स्टॉपेज न होने पर भी यात्रियों के लिए रुकेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के न रुकने पर यात्री संबंधित डिपो के अफसरों से कर सकेंगे शिकायत, शासन से आदेश के बाद विभागीय अफसरों ने निर्देश किए जारी
पीलीभीत। आवागमन की बेहतर सुविधा और आय में वृद्धि के लिए अब स्टॉपेज न होने पर भी यात्रियों के लिए चालक-परिचालक जगह-जगह रोडवेज बसें रोकेंगे। ऐसा न करने वाले चालक-परिचालकों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों को संख्या को देखते हुए उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर डिपो के अफसरों की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोडवेज डिपो की बसों गंतव्य पर जाने के बाद महज उन स्थानों पर ही रोकी जाती थी, जहां पर उनका स्टॉपेज है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गंतव्य पर संचालित होनी वाली प्रत्येक बस अब उन स्थानों पर भी रोकी जाएगी, जहां पर यात्री बसों को रोकेगा। ऐसा न करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से यात्रियों के लिए नंबर 8726005176 साझा किया गया है। इस पर यात्री शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि शासन की ओर से ऐसा आदेश आया। यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसको लेकर अधीनस्थों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। संवाद