Pilibhit News: दुकानों पर बेचा जा रहा था नकली हार्पिक, वीट और कोलिन, पुलिस ने सात जगह मारा छापा, मची खलबली
पीलीभीत में एक कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने सात स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में खलबली मच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में डुप्लीकेट हार्पिक, वीट क्रीम और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गोदाम और कोतवाली क्षेत्र में छह दुकानों/ गोदाम में छापा मारा गया, जहां डुप्लीकेट सामान की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह खेल जिले में अन्य स्थानों पर भी चल रहा है।
अल्फा इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुसंधान अधिकारी बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया निवासी संजीत कुमार पासवान ने सुनगढ़ी थाना और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनकी कंपनी को रेकिट वेंकिशर इंडिया लिमिटेड की पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। सूचना मिली थी कि पीलीभीत में कंपनी के नाम पर क्लीनिंग और कॉस्मेटिक के डुप्लीकेट उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके सत्यापन के लिए एक छापेमारी दल गठित किया गया। इसमें उनके साथ लालचंद, मोनी कुमार, सुनील कुमार को शामिल किया गया।
व्यापारियों में मची खलबली
जांच में कोतवाली क्षेत्र में छह दुकानों पर नकली सामान मिला। वहीं सुनगढ़ी क्षेत्र में भी एक बरातघर के पास गोदाम से डुप्लीकेट सामान मिला है। अनुसंधान अधिकारी की तहरीर पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने इन सभी स्थानों पर छापा मारकर नकली हार्पिक, वीट क्रीम और कोलिन क्लीनिंग उत्पाद बरामद किया है। छापेमारी से व्यापारियों में खलबली मची है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X