{"_id":"69e9aa3c5b342e1aa909b45e","slug":"video-sale-of-counterfeit-harpic-veet-and-colin-busted-in-pilibhit-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: नकली हार्पिक, वीट और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: नकली हार्पिक, वीट और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:42 AM IST
पीलीभीत में नकली हार्पिक, वीट क्रीम और कोलिन जैसे उत्पादों की बिक्री का पीलीभीत शहर में भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने सात स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अल्फा इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुसंधान अधिकारी संजीत कुमार पासवान ने सुनगढ़ी थाना और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उनकी कंपनी को रेकिट वेंकिशर इंडिया लिमिटेड की पावर ऑफ अटॉर्नी प्राप्त है। पासवान ने बताया कि उन्हें पीलीभीत में कंपनी के नाम पर नकली क्लीनिंग और कॉस्मेटिक उत्पाद बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के सत्यापन के लिए एक छापेमारी दल गठित किया गया। इस दल में संजीत कुमार पासवान के अलावा लालचंद, मोनी कुमार और सुनील कुमार शामिल थे। जांच के दौरान कोतवाली क्षेत्र में छह दुकानों पर नकली सामान पाया गया। वहीं, सुनगढ़ी क्षेत्र में एक बरातघर के पास स्थित गोदाम से भी नकली उत्पाद बरामद हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।