सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaws speeding on the highway in defiance of rules; risk of accidents.

Pilibhit News: नियमों को ताक पर रख हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, हादसों का खतरा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws speeding on the highway in defiance of rules; risk of accidents.
टनकपुर हाईवे पर खस्ताहाल ई-रिक्शे में सवारियां लेकर जाता ई-रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नियमों को ताक पर रखकर हाईवे पर ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इन पर कार्रवाई न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई मार्गों पर नाबालिग भी ई-रिक्शा चलाते दिखते हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के दावे इन पर बेअसर साबित हो रहे हैं।

बदायूं जिले में बुधवार को मथुरा-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। इसमें छह महिलाओं की मौत हो गई है। इस तरह की घटना को रोकने के लिए जिले में कड़ाई नहीं की जा रही है। नियमानुसार ई-रिक्शों का संचालन संपर्क मार्ग व कस्बे के बाजार में ही किए जाने का प्रावधान है, मगर चालक नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शा का संचालन हाईवे पर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक रुपयों के लालच में खुद की सीट पर भी करीब दो से तीन सवारियां बैठाकर चला रहे हैं। वहीं, चौराहे पर मौजूद पुलिस इन पर कार्रवाई से बचती नजर आती है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जब पड़ताल की तो इस तरह का दृश्य सामने आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अफसरों ने लगवाए एंगल, ई-रिक्शा संचालक अब भी कर रहे मनमानी
हादसों को रोकने के लिए शहर में संचालित ई-रिक्शों में दाईं ओर एंगल लगवाया गया। इससे ई-रिक्शे में सवार यात्री उतरते समय बाएं ओर से ही उतरे व चढ़े। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया, लेकिन कुछ समय अफसरों की निगरानी में इनका पालन हुआ। अब हालात जस के तस हो गए हैं।
विज्ञापन

------------
खस्ताहाल ई-रिक्शे पर ले जाई जा रहीं सवारियां
दोपहर करीब 03.20 बजे शहर के टनकपुर हाईवे पर कचहरी की ओर से छतरी चौराहे की तरह ई-रिक्शा जाता दिखा। इस ई-रिक्शे में पीछे करीब छह और चालक ने एक अपने पास में सवारी को बैठा रखा था। इस ई-रिक्शे में आगे का शीशा गायब दिखा। वहीं, उसकी हेडलाइट भी टूटी पड़ी थी। वहीं तारों का मकड़जाल सा दिखा। सवारियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह के प्रबंध नहीं दिखे।
-------------------
सवारियों की सुरक्षा को लेकर नहीं दिखे इंतजाम
ई-रिक्शे में महज पीछे ही सवारियां बैठाए जाने के निर्देश हैं। इसके बाद भी लालच के चलते यह ई-रिक्शा चालक अपने पास में सवारियां बैठाते हैं। दोपहर करीब 03.25 बजे छतरी चौराहे से गन्ना तिराहे की ओर जा रहे ई-रिक्शे में पीछे करीब छह सवारियां दिखीं। वहीं, चालक के पास भी एक सवारी बैठी दिखाई दी। सवारी का पैर ई-रिक्शा से बाहर निकला हुआ था। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी कोई विशेष प्रबंध नहीं दिखा।
--------------------
हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बना लिया अस्थायी रूप से स्टैंड
अमरिया कस्बे से हरिद्वार नेशनल हाईवे गुजर रहा है। इस हाईवे पर रोजाना करीब 10 हजार से अधिक वाहन यहां से गुजरते हैं। कस्बे से पहुंचने से पूर्व पड़ने वाली नहर की पुलिया पर ई-रिक्शा संचालकों ने अस्थायी रूप से स्टैंड को बना लिया है। बड़े वाहनों के आने पर रोजाना यहां पर जाम की स्थिति बनती है। इसके बाद भी संबंधित थाना क्षेत्र की ओर से इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं रात के समय यह ई-रिक्शे हादसे का सबब भी बन रहे हैं।
------------------
ई-रिक्शों का संचालन लिंक मार्ग व शहर के अंदर चलाने का है। इसके बाद भी अगर हाईवे पर इनका संचालन किया जा रहा है, तो अभियान चलाकर इनके खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार, एआरटीओ

टनकपुर हाईवे पर खस्ताहाल ई-रिक्शे में सवारियां लेकर जाता ई-रिक्शा चालक। संवाद

टनकपुर हाईवे पर खस्ताहाल ई-रिक्शे में सवारियां लेकर जाता ई-रिक्शा चालक। संवाद

टनकपुर हाईवे पर खस्ताहाल ई-रिक्शे में सवारियां लेकर जाता ई-रिक्शा चालक। संवाद

टनकपुर हाईवे पर खस्ताहाल ई-रिक्शे में सवारियां लेकर जाता ई-रिक्शा चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed