{"_id":"6a46ac6d690cc37ed00c41d0","slug":"emphasis-on-regular-cleanliness-in-dengue-and-malaria-affected-areas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163173-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेंगू व मलेरिया प्रभावित इलाकों में नियमित साफ-सफाई पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेंगू व मलेरिया प्रभावित इलाकों में नियमित साफ-सफाई पर जोर
Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के कई इलाके डेंगू व मलेरिया से प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनसे संक्रमित ग्राम पंचायतों की सूची पंचायती राज कार्यालय में उपलब्ध कराई गई। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी किया है। इसमें ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित बीमारियां पैर पसारने लगती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभागीय स्तर से सुधारात्मक कार्यों का कराया जाता है। जिले के बिलसंडा, बरखेड़ा और पूरनपुर में सबसे अधिक डेंगू व मलेरिया फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायती राज कार्यालय को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जिले की तीन ब्लॉकों में 198 ग्राम पंचायतें काफी संवेदनशील है। इसमें सबसे अधिक बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायतें है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी की गई लिस्ट के अनुसार डीपीआरओ ने तीनों ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी किए है। इसमें निर्देश दिए गए है कि इन ग्राम पंचायतों में विभागीय स्तर से नियमित साफ-सफाई कराई जाए। वहीं कूड़ा निस्तारण का समुचित प्रबंध किया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि डेंगू व मलेरिया प्रभावित सभी ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिए गए है। जिससे वह ग्राम पंचायतों में बेहतर काम कर सके।