{"_id":"6a476407ed24b435410ca589","slug":"young-man-s-body-found-hanging-from-the-grill-outside-the-house-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर के बाहर ग्रिल से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर के बाहर ग्रिल से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 03 Jul 2026 12:56 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में शुक्रवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बाहर ग्रिल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिरसा गांव निवासी रूपलाल (21) पुत्र मोतीराम की शादी करीब दो माह पहले हुई थी। बताया गया कि उसकी पत्नी पिछले एक सप्ताह से अपने मायके बक्शपुर गांव में रह रही थी। बृहस्पतिवार को रूपलाल पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहीं से लौटने के बाद रात में उसने यह कदम उठा लिया। शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने घर के बाहर ग्रिल से उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव के बाहर स्थित दूसरे घर में थे, जिससे रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, हर पहलू से जांच की जा रही है।