पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fault recurs at Naktadana substation; 80,000 people stay awake all night due to power outage.

Pilibhit News: नकटादाना उपकेंद्र में फिर आया फॉल्ट, बिजली कटौती से 80 हजार लोग रातभर जागे

Fri, 26 Jun 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fault recurs at Naktadana substation; 80,000 people stay awake all night due to power outage.
विनीता महेश्वरी।
बुधवार की रात करीब पौने 12 बजे गुल हुई आपूर्ति, घंटों बाद मिला फाॅल्ट, कटौती फिर भी रही बरकरार, बृहस्पतिवार को भी कटौती, गड़बड़ियों के स्थायी समाधान के दावे सिर्फ बातों तक सीमित, लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच बुधवार आधी रात तकनीकी फॉल्ट ने आधे शहर की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। 33 केवी नकटादाना फीडर में खराबी आने से करीब 80 हजार लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी में रात जागकर काटनी पड़ी। फॉल्ट दूर होने के बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी रही। इस केंद्र से यह समस्या महीने में पांचवीं बार देखने को मिली, लेकिन स्थायी समाधान के दावे केवल अधिकारियों के बातों तक ही सीमित नजर आई।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11:45 बजे नकटादाना फीडर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। रूपपुर कमालू क्षेत्र से आने वाली लाइन के जंपर में फाॅल्ट समेत अन्य समस्या आ गई थी। इससे शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम फॉल्ट तलाशने में जुट गई, लेकिन खराबी का पता लगाने में करीब दो घंटे लग गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यानी भोर में भोर में साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद ट्रिपिंग के कारण बिजली आती-जाती रही। इससे परेशान होकर कई मोहल्लों में लोग घरों की छतों और बाहर टहलते नजर आए। इससे करीब शहर की 80 हजार आबादी प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई इलाकों में कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गर्मी में बढ़ीं बिजली कटौती की शिकायतें
तापमान बढ़ने के साथ शहर में बिजली कटौती की शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले 20 दिन से शहर में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। वहीं, विभाग का दावा है कि आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
----------
इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था रही प्रभावित
देर रात हुए फॉल्ट से शहर के शरीफ खां चौराहे के आस-पास, मौर्या मार्केट, खुशीमल, केजीएन टू, छोटी मार्केट, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, शेरो वाली मठिया, साईं धाम कॉलोनी, अशरफ खां, आवास विकास, जामा मस्जिद की ओर, अग्रवाल सभा, अशोक कॉलोनी, गुलाबी खेत के पास, मोहल्ला फीलखाना, कांशीराम फीडर, मोहल्ला खकरा, चौक बाजार, मोहल्ला कबीर खां, फीलखाना, तिरुपति गोल्डन पार्क सहित अन्य इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
-------
इंडस्ट्रियल एरिया में सात से आठ घंटे कटौती, उद्योग प्रभावित
इंडस्ट्रियल एरिया का अलग फीडर बनाया गया है, जिससे उद्योगों को रफ्तार मिल सके। ऐसे में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति दिए जाने के निर्देश है। इसके बाद भी मौजूदा समय में करीब सात से आठ घंटे की कटौती की जा रही है। इससे उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। शहर के लकड़ी मंडी के करीब संचालित एक राइस मिल के संचालक अर्पित अग्रवाल ने बताया कि इस समय सात से आठ घंटे बिजली की कटौती हो रही है। एक जुलाई से काम लगातार होना है। अगर ऐसी ही कटौती रही, तो उद्योग भी प्रभावित होगा।
--------
विरोध और आक्रोश का दौर जारी
बिजली की अघोषित कटौती से शहर के लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। बुधवार रात भी लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। इससे पूर्व भी व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों की ओर से ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन इसके बाद भी सुधार की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं हो सके हैं।
-----
उपभोक्ता बोलें, नहीं थम रहा कटौती का दौर
शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। रोजाना घंटों हो रही कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि अफसर सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे है।
- विवेक आनंद
-----
बिजली की घोषित कटौती शहर में रोज की मुसीबत है। बिजली न होने पर घर का कामकाज भी प्रभावित होता है। खासकर सुबह के समय आपूर्ति बाधित होने पर ज्यादा परेशानी होती है।

- विनीता माहेश्वरी।
-------
उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से मिल सके। इसको लेकर लगातार प्रयास है। कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कतें आने से यहां की सप्लाई बाधित हो रही हैं। इसका स्थाई समाधान कराया जाएगा।
- आशीष यादव, एक्सईएन

विनीता महेश्वरी।

विनीता महेश्वरी।

विनीता महेश्वरी।

विनीता महेश्वरी।

विनीता महेश्वरी।

विनीता महेश्वरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed