{"_id":"6a3d80ccb7f9c3122703dde7","slug":"several-departments-including-surgery-and-medicine-receive-17-senior-residents-healthcare-services-set-to-improve-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-162683-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सर्जरी, मेडिसिन समेत कई विभागों को मिले 17 सीनियर रेजीडेंट, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सर्जरी, मेडिसिन समेत कई विभागों को मिले 17 सीनियर रेजीडेंट, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
विज्ञापन
200 बेड का जिला अस्पताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में 46 पदों पर अब तक थे सिर्फ 24 सीनियर रेजीडेंट थे कार्यरत, शेष पांच की भी जल्द भर्ती की संभावना
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल के सर्जरी, मेडिसिन समेत कई विभागों को 17 सीनियर रेजीडेंट मिले हैं। इससे जहां स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, मरीजों को उपचार में भी राहत मिलेगी।
ओपीडी व आईपीडी के लिए मेडिकल कॉलेज को नए 17 एसआर (सीनियर रेजीडेंट) चिकित्सक मिले हैं। यह चिकित्सक दो वर्ष के अनुबंध पर मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। जिला अस्पताल में अब परामर्श से लेकर भर्ती तक के लिए मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
मेडिकल कॉलेज में पूर्व से सृजित 46 सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक के पद थे, लेकिन इन पर अब तक सिर्फ 24 चिकित्सकों की ही तैनाती थी। आधे पद खाली रहने के कारण 24 चिकित्सकों पर भार रहता था। मरीजों को भी कई बार समय पर इलाज नहीं मिल पाता था। इसको लेकर पूर्व में चिकित्सक के अभाव में मरीजों द्वारा इलाज नहीं मिलने की शिकायतें भी की जा चुकी थीं।
विज्ञापन
हाल ही में मेडिकल कॉलेज के लिए शासन की ओर से 17 पदों पर दो साल के अनुबंध पर चिकित्सकों की भर्ती की गई। इसमें मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में तीन, मेडिसिन में दो, ऑर्थो में दो, स्त्री रोग में दो, बाल रोग में दो, एनस्थीसिया में एक, फिजियोलॉजी में दो, फॉर्माकोलॉजी में दो, कम्यूनिटी मेडिसिन में एक पद पर चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है।
17 चिकित्सकों की उपलब्धि से अब मेडिकल कॉलेज पर 41 सीनियर रेजीडेंट हो गए है। जल्द ही बचे पांच पर भी नियुक्ति होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया 17 पदों में अब तक पांच सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 12 चिकित्सक एक जुलाई तक नियुक्ति लेंगे। संवाद
-- -- -- --
अभी 100 से अधिक स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की होगी भर्ती
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में अभी हाल ही में 32 स्टाफ नर्स की नियुक्ति की गई, लेकिन अभी भी 100 से अधिक पद खाली हैं, जबकि पैरामेडिकल में भी अभी कई पदों पर भर्ती होनी है। इसको लेकर प्रक्रिया जारी है।