फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fertilizer was being sold illegally in the name of a deceased license holder: Report

Pilibhit News: मृत लाइसेंसधारी के नाम पर अवैध रूप से बिक रही थी खाद, रिपोर्ट

Wed, 05 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer was being sold illegally in the name of a deceased license holder: Report
पीलीभीत। मृत लाइसेंसधारी के नाम पर बिना वैध अनुमति के खाद और बीज की बिक्री का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी की जांच में स्टॉप सेल नोटिस के बावजूद दुकान से सैकड़ों बैग उर्वरक गायब मिलने और प्रयोगशाला जांच में नमूने अवैध पाए जाने के बाद डीएम के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई को भिकारीपुर स्थित शाहजी खाद भंडार का निरीक्षण किया गया था। उस समय दुकान पर मुस्तफा रजा मौजूद मिला। पूछताछ में उसने बताया कि लाइसेंसधारी उसके पिता याकूब रिजवी गंभीर रूप से बीमार हैं। निरीक्षण के दौरान दुकान पर रखे उर्वरक संदिग्ध पाए जाने पर उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही प्रतिष्ठान को स्टॉप सेल नोटिस जारी कर अग्रिम आदेश तक खाद और बीज की बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि जिस याकूब रिजवी के नाम पर दुकान का लाइसेंस था, उनकी मौत तीन मई को ही हो चुकी थी। इसके बावजूद उनके नाम पर बिना वैध लाइसेंस के खाद और बीज की बिक्री की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को दोबारा निरीक्षण किया गया तो मुस्तफा रजा मौके से गायब मिले। जांच में सामने आया कि स्टॉप सेल नोटिस जारी होने के बाद भी दुकान में मौजूद सैकड़ों बैग यूरिया, एसएसपी, ब्लू फास्फेट सहित अन्य उर्वरक वहां से गायब कर दिए गए थे। स्टॉक को खुर्दबुर्द किए जाने की पुष्टि होने पर मौके पर मिले शेष सामान को पास की एक दुकान में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सुनगढ़ी थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed